{"_id":"619fbfafcf73950167364159","slug":"nagar-panchayat-nadaun-s-je-absent-complaint-to-director-hamirpur-hp-news-sml391402081","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत नादौन का जेई गैरहाजिर, निदेशक से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत नादौन का जेई गैरहाजिर, निदेशक से शिकायत
विज्ञापन
नादौन। नगर पंचायत नादौन के कनिष्ठ अभियंता और कार्यालय के कर्मचारियों के बीच ठन गई है। बीते दिनों नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कनिष्ठ अभियंता की गैरहाजिरी की शहरी विकास विभाग से शिकायत की। जबकि कनिष्ठ अभियंता के अनुसार वे कोरोना पॉजिटिव थे।
विभाग ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। निदेशक शहरी विकास विभाग ने कनिष्ठ अभियंता को नौकरी से गैरहाजिर रहने का स्पष्टीकरण मांगा है। कर्मचारियों ने निदेशक शहरी विकास विभाग को पत्र लिखकर कहा था कि जेई के ड्यूटी पर न होने के कारण शहर के विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। इससे लोगों के कार्य को निपटाने में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से नादौन नगर पंचायत में जेई के पद पर तैनाती नहीं हो पा रही थी।
अब करीब छह महीनों से जेई की सरकार ने स्थायी तैनाती कर दी है। लोगों को भी सरकार द्वारा संचालित कई प्रकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा था। अब फिर से लोगों के कार्यों के लिए देरी हो रही है। इस बारे में जेई नितिश ठाकुर ने कहा कि वे कोरोना संक्रमित थे। उन्होंने इस बारे में 22 अक्तूबर को नगर पंचायत नादौन की ई-मेल भेजी थी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 नियमों की पालना और सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार वह संगरोध थे।
विज्ञापन
नगर पंचायत के कनिष्ठ लिपिक कुलदीप कुमार ने बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार कोई भी मेल द्वारा भेजी गई सूचना उपलब्ध नहीं है। नगर पंचायत के सचिव संजय कुमार ने कहा कि जेई को पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि वे इस बारे मे स्पष्टीकरण दें। यदि कोई गलतफहमी हुई है तो इसके लिए सरकार को सूचना भेजकर स्थिति स्पष्ट करें।