फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nagar Nigar's offer, pay house tax by 31st March, get 10% discount

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगर का ऑफर, 31 मार्च तक गृहकर जमा करवाओ, 10 फीसदी छूट पाओ

Tue, 18 Mar 2025 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 18 Mar 2025 05:54 AM IST
विज्ञापन
शहरवासियों को लाउड स्पीकरों के जरिये किया जा रहा प्रेरित
विज्ञापन


गृहकर से नगर निगम को 11 वार्डों से होती है 1.50 करोड़ की आय

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के 11 वार्डों में उपभोक्ताओं को 31 मार्च से पहले गृहकर अदा करने पर 10 फीसदी छूट मिलेगी। 10 फीसदी छूट को लेकर नगर निगम हमीरपुर की ओर से लाउड स्पीकरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि शीघ्र गृहकर जमा किया जा सके।
11 वार्डों से नगर निगम हमीरपुर को गृहकर के रूप में 1.50 करोड़ रुपये की आय होती है, लेकिन कुछे उपभोक्ता समय पर गृहकर का भुगतान नहीं करते हैं। ऐसे में नगर निगम की ओर से उपभोक्ताओं को छूट प्रदान की जा रही है। 31 मार्च के बाद समय पर गृहकर न देने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस जारी करने से पूर्व शहरभर के 11 वार्डों के डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम हमीरपुर के गृहकर के रूप में करीब 80 लाख रुपये गृहकर दाताओं के पास फंसे हुए हैं। इससे निगम के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। हर वर्ष उपभोक्ताओं को मार्च माह में गृहकर अदा करने पर छूट प्रदान की जाती है, लेकिन कुछेक उपभोक्ता समय पर गृहकर अदा करने में आनाकानी करते हैं। इससे नगर निगम के विकास कार्य प्रभावित होते हैं। ऐसे में अब नगर निगम की ओर से 31 मार्च तक गृहकर अदा न करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है ताकि समय पर गृहकर का भुगतान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

11 वार्डों के उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक गृहकर अदा करने पर 10 फीसदी छूट प्रदान की जा रही है। सभी उपभोक्ता समय पर गृहकर अदा करें। समय पर गृहकर अदा न करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी होंगे।

राहुल चौहान, आयुक्त , नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed