फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nadaun won in the final match of volleyball

Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल के फाइनल मैच में नादौन ने मारी बाजी

Fri, 06 Sep 2024 07:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
आज हमीरपुर और बिझड़ी के बीच खेला जाएगा कबड्डी का फाइनल मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिडवीं में अंडर-14 कन्या जिला खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को सेमीफाइनल और फाइनल के कड़े मुकाबले खेले गए। हमीरपुर के छह ब्लॉकों में शुक्रवार को बैडमिंटन का फाइनल मैच नादौन और भोरंज के बीच हुआ। इसमें नादौन ने भोरंज को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वॉलीबाल का फाइनल मैच नादौन और बिझड़ी के बीच खेला गया। इसमें नादौन विजेता रहा। कबड्डी का सेमीफाइनल मैच हमीरपुर और नादौन के बीच हुआ। इसमें हमीरपुर विजेता रहा तथा बिझड़ और सुजानपुर के बीच बिझड़ी ब्लॉक विजेता रहा। अब कबड्डी का फाइनल हमीरपुर व बिझड़ी के बीच खेला जाना शेष है। खो-खो का फाइनल मैच हमीरपुर व बिझड़ी के बीच खेला गया। इसमें हमीरपुर ने जीत हासिल की।

हॉकी का मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिडवीं और राजकीय हाई स्कूल सुहाल के बीच खेला गया। इसमें डिडवीं स्कूल विजेता रहा। बास्केटबाल का मैच न्यू एरा पब्लिक स्कूल और साईं विजन स्कूल के बीच हुआ। इसमें न्यू एरा स्कूल विजेता रहा। बास्केटलाल का मैच टौणी देवी व परोल के बीच खेला गया। इसमें परोल स्कूल विजेता रहा। शनिवार को डिडवीं स्कूल में खेलों का समापन कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed