{"_id":"579ce2d74f1c1b704721e64c","slug":"nadaun-on-open-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन में खुलेगा पर्यटन निगम का होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन में खुलेगा पर्यटन निगम का होटल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन अधिकारी इशान आनंद ने नादौन में स्थित जलाड़ी में प्रस्तावित होटल की साइट का दौरा किया। इस दौरान जिला पर्यटन विभाग के उपनिदेशक बलबीर ठाकुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की ओर से जलाड़ी के दोसड़का में एनएच-70 किनारे होटल के निर्माण के लिए जगह चयनित की है। पिछले एक वर्ष से पर्यटन विभाग को जगह हस्तांतरण करने की प्रक्रिया चल रही है। भूमि पर वन विभाग के पेड़ हैं जिसे काटने की एनओसी का कार्य पूरा कर लिया है। राजस्व विभाग ने भी जमीन को पर्यटन विभाग के नाम करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन
साइट के दायरे में बिजली विभाग की तारें गुजरती हैं। इसका रूट बदलने के लिए नए पोल लगाने की योजना है। साइट का दौरा करने के बाद केंद्रीय पर्यटन विभाग के अधिकारी ने नादौन में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट की रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपी जाएगी। उसके बाद विभाग के उच्चाधिकारी होटल निर्माण के संबंध में निर्णय लेंगे।
विज्ञापन