{"_id":"607484ad8ebc3ec4455305e9","slug":"nadaun-care-foundation-to-plant-150-animals-with-radium-tag-hamirpur-news-hamirpur-hp-news-sml367266180","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन केयर फाउंडेशन 150 पशुओं को लगाएगी रेडियम टैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन केयर फाउंडेशन 150 पशुओं को लगाएगी रेडियम टैग
विज्ञापन
नादौन। स्थानीय कस्बा और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नादौन केयर फाउंडेशन ने सराहनीय प्रयास किया है। संस्था के अध्यक्ष शुभम कपिल ने बताया कि पशुओं के गले में डालने के लिए रेडियम युक्त पट्टे विशेष तौर पर मंगवाए गए हैं। ये पट्टे रात के समय वाहनों की रोशनी पड़ने पर चमकेंगे। जिससे वाहन चालकों को दूर से ही सड़क पर पशुओं के घूमने का पता लग जाएगा।
इन पशुओं के कारण रात को अधिक दुर्घटनाएं होती हैं। क्योंकि अक्सर यह पशु सड़क पर बैठे रहते हैं। जिनका कई बार वाहन चालकों को पता नहीं चल पाता। ऐसे में वाहन इन पशुओं से टकराते हैं। इस दौरान न केवल यह पशु बुरी तरह घायल हो जाते हैं, बल्कि वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। जिससे जान-माल की हानि होती है। नादौन केयर फाउंडेशन ने इन दुर्घटनाओं से वाहन चालकों को बचाने के लिए सराहनीय प्रयास किया है। अध्यक्ष शुभम कपिल ने कहा कि जल्द ही यह पट्टे आ जाएंगे और इन्हें लावारिस पशुओं के गले में डाला जाएगा। इससे दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।