{"_id":"63b9b4923946b11815751ec2","slug":"murder-accused-got-police-remand-till-10-hamirpur-hp-news-sml433254442","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हत्या आरोपी को मिला 10 तक पुलिस रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हत्या आरोपी को मिला 10 तक पुलिस रिमांड
विज्ञापन
गोलीकांड के आरोपी को न्यायालय से बाहर लाती पुलिस।
- फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर(हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत बीड़ बगेहड़ा में सामने आए गोलीकांड के आरोपी चंचल सिंह को पुलिस ने शनिवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 10 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं मृतक महिला और उसके बेटे का डॉ. आरके मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में मृतक महिला के घायल पति और बहू का हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को फोरेंसिक साइंस विभाग से भी एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस के साथ मिलकर इस मामले में साक्ष्य जुटाए। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे गांव बीड़ बगेहड़ा में यह गोलीकांड हुआ था। पूर्व सैनिक चंचल सिंह ने जमीन के विवाद के दौरान पड़ोसी परिवार पर गोलियां दाग दी थीं। गोली लगने से अजीत सिंह (66) और बहू ममता (32) गंभीर घायल हैं। जबकि अजीत सिंह की पत्नी विमला देवी (59) और बेटे करण उर्फ लक्की (36) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चंचल सिंह को घटना के दौरान इस्तेमाल बंदूक समेत गिरफ्तार किया था। करण सिंह अपने पीछे घायल पत्नी और पांच और ढाई साल के दो बच्चे छोड़ गया है। मृतक का छोटा भाई भारतीय सेना में है जो कि घटना की सूचना मिलने के बाद घर पहुंच गया है।
उधर, एसएचओ सुजानपुर सतपाल शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय से 10 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जबकि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।