फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Multitask and mid-day meal workers have not received honorarium for three months

Hamirpur (Himachal) News: मल्टीटास्क और मिड-डे मील वर्करों को तीन महीने से नहीं मिला मानदेय

Tue, 05 Dec 2023 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 05 Dec 2023 07:01 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के 584 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में सेवाएं दे रहे मल्टी टास्क और मिड-डे मील वर्करों को तीन महीने से मासिक मानदेय नहीं मिला है। इससे वर्करों को घर चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में भी वर्करों को चार महीने के बाद मासिक मानदेय का भुगतान हुआ था। अब फिर सितंबर के बाद से मानदेय नहीं मिला है। इससे वर्करों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिलाभर में 470 प्राथमिक और 114 माध्यमिक स्कूलोंं में 1,155 मिड-डे-मील वर्कर और 374 मल्टी टास्क वर्कर सेवाएं दे रहे हैं। वर्करों में संजय, संदीप, धनुष राणा, सावित्री देवी, कमला कुमारी और विमला आदि ने कहा कि उन्हें पिछले तीन महीने से मासिक मानदेय नहीं मिला है। स्कूलों में कार्यरत शिक्षक कह रहे हैं बजट की कमी के कारण मानदेय का भुगतान नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल में प्रत्येक दिन निर्धारित समय पर सेवाएं देते हैं, लेकिन मानदेय न मिलने से उन्हें घर का खर्चा तक निकालना मुश्किल हो गया है। उन्होंने शिक्षा विभाग से समय पर मासिक मानदेय का भुगतान करने की मांग की है, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



निदेशालय से नहीं जारी हुआ बजटः अशोक
उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि अगस्त तक वर्करों को मासिक मानदेय के लिए बजट जारी हुआ था। अभी तक शिक्षा निदेशालय से बजट जारी नहीं हुआ है। बजट जारी होने के बाद वर्करों को मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed