फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MP Lt. Anurag Thakur to start Tiranga Yatra at Hamirpur seat

सांसद लेफ्टिनेंट अनुराग ठाकुर निकालेंगे तिरंगा यात्रा

Wed, 10 Aug 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 10 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
MP Lt. Anurag Thakur to start Tiranga Yatra at Hamirpur seat
सांसद लेफ्टिनेंट अनुराग ठाकुर निकालेंगे तिरंगा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा सांसद, बीसीसीआई अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई यह यात्रा 16 अगस्त को हमीरपुर जिला में पहुंचेगी।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर की अगुवाई में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी हमीरपुर और बिलासपुर जिला की सीमा पर सांसद अनुराग ठाकुर का स्वागत करेंगे। तिरंगा यात्रा से अनुराग ठाकुर केंद्र की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाएंगे।
विज्ञापन


युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों के साथ रैली में भाग लेंगे। 16 अगस्त को अनुराग ठाकुर सायं चार बजे घुमारवीं विधानसभा से हमीरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। घुमारवीं से तिरंगा यात्रा भराड़ी-पट्टा-लदरौर होते हुए भोरंज विधानसभा पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोरंज में तरक्वाड़ी पहुंच कर सांसद जनता को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े 6 बजे कैहरवीं चौक पर हमीरपुर विधानसभा में पहुंचेंगे। यहां से तिरंगा यात्रा लंबलू और हमीरपुर शहर होते हुए सांसद के गोद लिए आदर्श गांव अणु-खुर्द में यात्रा का समापन करेंगे।

जिला भाजपा के सह-मिडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने बताया कि 17 अगस्त की सुबह सुजानपुर भाजपा मंडल इकाई टौणीदेवी में तिरंगा यात्रा का स्वागत करेगी। यहां से यात्रा कोट-एनआईटी-हमीरपुर-डिडवीं टिक्कर होते हुए सुबह 10 बजे भोटा में बड़सर विधानसभा में प्रवेश करेगी।

भोटा से बड़सर भाजपा मंडल के कार्यकर्ता मेहरे बड़सर होते हुए हमीरपुर जिला की सीमा तक तिरंगा यात्रा के साथ रहेंगे। 18 को अनुराग की तिरंगा यात्रा सुबह ऊना विधानसभा से शुरू हो कर 10 बजे नादौन विधानसभा में पहुंचेगी।


नादौन भाजपा मंडल के पदाधिकारी सीमा पर तिरंगा यात्रा का स्वागत करेंगे। 18 अगस्त को केंद्रीय मंत्री अजय टामटा नादौन पहुंच रहे हैं।

दोपहर 12 बजे अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री का नादौन पहुंचने पर स्वागत करेंगे और उसके बाद दोनों नेता भूंपल में स्वतंत्रता सेनानी यशपाल शर्मा को श्रद्धांजलि देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed