फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MP Anurag held a review meeting with NHAI officials

Hamirpur (Himachal) News: सांसद अनुराग ने एनएचएआई अधिकारियों से की समीक्षा बैठक

Mon, 15 Sep 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 15 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
MP Anurag held a review meeting with NHAI officials
समीरपुर में एनएचएआई अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर। स्रोत : जागरूक
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने समीरपुर में एनएचएआई अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-तीन निर्माण परियोजना की धीमी प्रगति को लेकर अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन

जनता को हो रही असुविधाओं के जल्द निस्तारण के लिए दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने इस अनुचित देरी के कारण आम जनता को हो रही असुविधा पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने बताया कि इस तरह की धीमी प्रगति अस्वीकार्य है। इसका तुरंत समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कुछ सप्ताह पहले अपने पिछले दौरे के दौरान विभाग को दिए गए निर्देशों की समीक्षा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी लंबित मुद्दों का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-तीन का 40 किलोमीटर लंबा हिस्सा पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेगा। हमीरपुर जिले के पांच गांवों- थाना दरोगन, बराड़ा, चोलथरा, कोहलुसिद्ध और अवाहदेवी को बाईपास करेगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना 265 किलोमीटर लंबे एक बड़े गलियारे का हिस्सा है। इसमे से 141 किलोमीटर का काम पहले ही पूरा हो चुका है।

केंद्र ने इस महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 1,470 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। ठाकुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग-तीन (अटारी-लेह राजमार्ग) के हमीरपुर-सरकाघाट खंड पर काम की धीमी गति पर विशेष रूप से चिंता व्यक्त की। यह लंबे समय से स्थानीय निवासियों को प्रभावित करने वाला एक मुद्दा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को काम में तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed