{"_id":"6a70e3181f1cc58dc30c6584","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-near-manpul-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-203423-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मानपुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मानपुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। ज्वालामुखी थाना क्षेत्र के मानपुल के समीप रविवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सीता राम निवासी जिंजल, ज्वालामुखी, कांगड़ा के रूप में हुई है।
बताया का रहा है कि रविवार देर रात 11.30 बजे के करीब एक अज्ञात व्यक्ति ने गंभीर रूप से घायल युवक को नादौन अस्पताल पहुंचाया और वह बिना अपनी पहचान बताए वहां से चला गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच के अनुसार सीता राम दोपहिया वाहन पर सवार था। मानपुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नादौन पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि दुर्घटना ज्वालामुखी थाना क्षेत्र में हुई है। इसके बाद मामला आगे की कार्रवाई के लिए ज्वालामुखी पुलिस को सौंप दिया गया।
इस बारे में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नादौन अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना ज्वालामुखी थाना क्षेत्र में होने के कारण मामले की जांच संबंधित जिला पुलिस को सौंप दी गई है।