फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mother's first milk is like a natural vaccination for the baby.

Hamirpur (Himachal) News: 'मां का पहला दूध बच्चे के लिए प्राकृतिक टीकाकरण जैसा'

Sun, 28 Sep 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 28 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों का हर महीने वजन और ऊंचाई का माप करवाएं : तिलक राज
विज्ञापन

धनेड़ में पोषण चौपाल लगाकर दिया सही पोषण, देश रोशन का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से धनेड़ पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत उप प्रधान विपिन कुमार ने जबकि डॉ. श्रेया भाटिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सही पोषण देश रोशन पर लोगों को जागरूक करते हुए गर्भावस्था से ही संतुलित आहार लेने तथा प्रसव के तुरंत बाद बच्चों को स्तनपान शुरू करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि यह दूध बच्चे के लिए प्राकृतिक टीकाकरण जैसा होता है।

कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी एवं वृत्त पर्यवेक्षक तिलकराज ने भी छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्र में हर महीने वजन और ऊंचाई का माप लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया, ताकि कुपोषण का पता चल सके और कुपोषित बच्चों का स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व पोषण पोषण पुनर्वास केंद्र में उपचार किया जा सके। कार्यक्रम में रीता कुमारी पोषण खंड समन्वयक ने मोटापे की समस्या एवं इससे निपटारे के लिए चीनी, घी और तेल का कम से कम उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया । शिविर में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ गर्भवती एवं धात्री माताओं, महिला मंडल सदस्यों तथा स्थानीय ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed