फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mother Sita got married to Shri Ram

Hamirpur (Himachal) News: स्वयंवर में खंडित हुआ शिवधनुष, माता सीता का श्रीराम हुआ विवाह

Thu, 19 Oct 2023 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 19 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mother Sita got married to Shri Ram
पंचायत करोट में रामलीला के दौरान अभिनय करते कलाकार। (स्रोत : संवाद)
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में दिन के समय मंचित होने वाली प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक रामलीला के दौरान बुुधवार को सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। रामलीला के निर्देशक यशपाल भाटिया ने कहा कि कि दृश्य में दिखाया गया कि भगवान राम स्वयंवर में जैसे ही प्रवेश करते हैं सब उनके मनमोहक रूप को देखकर मोहित हो उठते हैं।
विज्ञापन




स्वयंवर में महाराजा जनक घोषणा करते हुए कहते हैं कि जो भी राजा शिवधनुष का उठाएगा उसी से अपनी पुत्री सीता का विवाह करेंगे। राजा जनक की घोषणा को सुनकर संसार के विभिन्न राज्यों से आए राजाओं ने एक-एक करके धनुष को उठाने का प्रयास किया, लेकिन सभी राजा विफल रहे। धनुष का उठाना तो दूर कोई भी राजा धनुष को हिला तक नहीं पाए।
विज्ञापन




यह सब देखकर महाराजा जनक भरी सभा में एलान करते हैं कि विश्व में कोई भी वीर नहीं बचा जो इस धनुष को उठाएगी। उनकी बात को सुनकर भगवान राम के साथ मौजूद उनके भाई लक्ष्मण क्रोधित हो उठते हैं। लक्ष्मण को क्रोधित होता देख भगवान राम ने उनको शांत किया। यह सब देखकर मुनि विश्वामित्र ने भगवान श्रीराम को आदेश दिया कि वह धनुष को उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




भगवान श्री राम गुरु का आदेश का पालन करते हुए धनुष को तिनके के समान उठा लिया और उसपर प्रत्यंचा चढ़ाने लगे तो वह टूटकर गिर गया। भगवान श्री राम के द्वारा धनुष का खंडन करते ही देवताओं ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया जाता है। धनुष तोड़ने के बाद सीता ने भगवान राम के गले में जयमाला डाल दी। सभी देवी देवताओं ने पुष्प वर्षा कर दोनों को आशीर्वाद दिया। रामलीला मंचन में राम विवाह का उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed