{"_id":"6a1f106dea5594ccd80e3eb1","slug":"monkeys-injured-woman-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-195705-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बंदरों ने महिला को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बंदरों ने महिला को किया घायल
Tue, 02 Jun 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत उखली के वार्ड नंबर तीन में बर्तन धो रही महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। हमले से महिला जख्मी हो गई। महिला का नजदीकी अस्पताल में उपचार करवाया गया। ग्रामीण दिले राम, ज्ञानचंद और निर्मला देवी आदि ने बताया कि बंदरों के डर से परिजन अपने छोटे बच्चों को बाहर भेजने के लिए परहेज कर रहे हैं। बंदर फसलों को भी तबाह कर देते हैं। बच्चों को स्कूल लेकर जाना पड़ता है। बड़ी संख्या में बंदर गांव में घूमते हैं। उन्होंने वन विभाग और प्रदेश सरकार से मांग की है कि बंदरों की समस्या से निजात दिलाई जाए। संवाद
विज्ञापन