{"_id":"65d87e15ae63cfb4870501c5","slug":"monkey-attacked-woman-left-her-bleeding-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-122065-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: महिला पर बंदर ने किया हमला, किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: महिला पर बंदर ने किया हमला, किया लहूलुहान
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत सलौणी कस्बे में बंदरों के आतंक से लोग खासे परेशान हैं। शुक्रवार को बंदरों ने कस्बे में रिहायशी क्षेत्र में एक महिला पर हमला कर दिया। महिला को बुरी तरह काट खाया और लहूलुहान कर दिया। 38 वर्षीय लीला देवी पत्नी पवन कुमार निवासी सलौणी अपने घर के बाहर कुछ कार्य कर रही थी कि अचानक बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। महिला की चीखें सुनकर आस पड़ोस के लोग भागते हुए वहां पहुंचे और महिला को बंदरों के चंगुल से छुड़ाया। महिला को बंदरों ने बाजू, टांग. पैर व कई जगह से काट खाया। परिजन तुरंत महिला को बड़सर सिविल अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। ब्लॉक वन रेंज ऑफिसर पवना कुमारी ने कहा कि फोन पर महिला पर बंदरों के हमले की जानकारी प्राप्त हुई है। लिखित शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी और घायल महिला को विभाग की ओर से मुआवजा दिलवाया जाएगा।
समाचार: बवीता चंदेल: सलिल भाटिया
विज्ञापन
समाचार: बवीता चंदेल: सलिल भाटिया