फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Monica of Pratapnagar became CA

Hamirpur (Himachal) News: प्रतापनगर की मोनिका बनी सीए

Mon, 14 Jul 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 14 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Monica of Pratapnagar became CA
सीए की परीक्षा पास करने वाली मोनिका मेहरा अपने अभिभावकों के साथ। स्वयं। - फोटो : mathura
हमीरपुर। मुख्यालय स्थित प्रतापगनर निवासी मोनिका मेहता ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से मई 2025 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षा में देशभर से कुल 1,42,402 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से केवल 14,247 ही सफल हो सके। मोनिका के पिता तरसेम मेहरा टेलर की दुकान चलाते हैं, जबकि माता निर्मलबाला गृहिणी हैं। मोनिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एवं 12वीं तक की पढ़ाई हमीरपुर स्थित हिम अकेडमी विकासनगर से की। इसके बाद उन्होंने कॉमर्स विषय में इग्नू से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।मोनिका ने बताया कि उन्होंने बारहवीं के तुरंत बाद सीपीटी टेस्ट पहले प्रयास में पास कर लिया था। मोनिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed