{"_id":"5e0798268ebc3e87ba644d91","slug":"money-accepted-for-road-hamirpur-hp-news-sml3192188188","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 वर्ष बाद सड़क से जुड़ेंगे धीरड़ और डाडू गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 वर्ष बाद सड़क से जुड़ेंगे धीरड़ और डाडू गांव
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत धीरड़ के गांव धीरड़, डाडू और अमरोह के ग्रामीणों को आजादी के 72 वर्षों बाद सड़क सुविधा मिलेगी। 20 सालों से सड़क बनाने के लिए स्थानीय लोगों ने संघर्ष किया। अब जाकर उनका संघर्ष सफल हुआ और सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। कुछ लोगों की ओर से कोर्ट में स्टे के बाद सड़क मार्ग बनाने की प्रक्रिया रुक गई थी। नगरोटा से धीरड़, डाडू सड़क का निर्माण 3 करोड़ 65 लाख से किया जाएगा। ग्रामीणों को सड़क की सुविधा न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांव में कोई व्यक्ति बीमार होता था तो उसे लोग अपने कंधों या पालकी पर उठाकर उसे मुख्य सड़क तक पहुंचाते हैं।
सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से तीनों गांवों के लोगों में खुशी का माहौल है। गांव के लोगों में ग्राम केंद्र अध्यक्ष विक्रम सिंह, पूर्व प्रधान तिलक राज, बूूथ अध्यक्ष जगत राम, रमेश चंद, पूर्व मंडलाध्यक्ष जोगिंद्र राणा, गोशाला कमेटी अध्यक्ष केशव शर्मा, पूर्व प्रधान नीलम शर्मा, धीरड़ पंचायत प्रधान वीना देवी ने सड़क निर्माण के लिए विधायक कमलेश कुमारी का आभार प्रकट किया है। प्रधान ने कहा कि रविवार 29 दिसंबर को विधिवत पूजन के साथ सड़क निर्माण का कार्य 11 बजे विधायक कमलेश कुमारी की ओर से शुरू करवाया जाएगा। विधायक कमलेश कुमारी का कहना है कि धीरड़-डाडू अमरोह गांवों के लिए सड़क सुविधा न होने से लोगों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ता है। सड़क का कार्य पहले शुरू हो जाना था परंतु स्टे होने के कारण देरी हुई है। लोगों ने अब सड़क निकालने के लिए सहयोग किया गया।
इसके चलते यह निर्माण कार्य शुरू हो रहा हैं। उधर, लोनिवि के अधिशाषी अभियंता अमर सिंह भाटिया ने बताया कि रविवार को धीरड़, डाडू सड़क का निर्माण शुरू हो रहा है। जिसका शुभारंभ विधायक कमलेश कुमारी 11 बजे भूमि पूजन के साथ करेंगी। सड़क निर्माण पर 3.65 करोड़ खर्च होंगे।