{"_id":"c172ac8198517a6ca51feceecfb5c16e","slug":"modi-want-to-economic-stronge-to-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को आर्थिक सुदृढ़ कर रहे हैं नरेंद्र मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत को आर्थिक सुदृढ़ कर रहे हैं नरेंद्र मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 13 Jan 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर कदम भारत को आर्थिक तौर पर सुदृढ़ करने और देश को विश्व गुरु बनाने की ओर है। देश की मजबूती के लिए नरेंद्र मोदी ने कई अभियान शुरू किए हैं। इनमें पंचक्रांति अभियान भी एक है। इसमें स्वच्छता क्रांति, योग क्रांति, निर्माण क्रांति, कन्या शक्ति क्रांति और कौशल क्रांति शामिल हैं। बेरोजगारी को दूर करने के लिए निर्माण क्रांति (मेक इन इंडिया) शुरू किया गया है।
निर्माण क्रांति के तहत ही बुधवार को भाजयुमो राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री ने संधोल निवासी जितेंद्र चमयाल को शाल और टोपी देकर सम्मानित किया। अत्री ने कहा कि युवा केवल सरकारी नौकरी के पीछे ही न जाएं बल्कि स्वरोजगार की ओर भी कदम बढ़ाएं। जितेंद्र चमयाल का उदाहरण देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल करने के बाद जितेंद्र ने सरकारी नौकरी के पीछे भागने की बजाय अपना स्वरोजगार शुरू किया।
आज वह न केवल अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं, बल्कि प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से 20 से अधिक लोगों को रोजगार भी मुहैया करवा रहे हैं। इस मौके पर युवा मोर्चा प्रदेश सचिव अनिल परमार, कमलेश वर्मा, चमन ठाकुर, अविनाश, विकाश ठाकुर, रोहित पठानिया, शशि, धीरज, मनीष कटवाल, विशाल, अजय, पवन, अक्षय, मनीष कुमार, भानू प्रताप सिंह, सौरभ मंढोत्रा, दीक्षांत मंढोत्रा, तरुण कटवाल, अभिषेक मंढोत्रा, रोहित ढलारिया, अविनाश बरवाल, सन्नी, अनूप बरवाल, अभिषेक मंढोत्रा, अमित कुमार, सुमित कुमार, शम्मी और धीरज मंढोत्रा आदि उपस्थित रहे।