फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   model school

Hamirpur (Himachal) News: जिला के पांच विस क्षेत्रों में बनेंगे मॉडल विद्यालय

Mon, 02 Jan 2023 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला शिक्षा विभाग ने प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिलाभर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मॉडल विद्यालय बनाने के लिए भूमि का सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेशभर में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ बनाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मॉडल विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा विभाग और राजस्व समेत संबंधित अन्य विभागों के अधिकारियों को भवन निर्माण के लिए भूमि चयनित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

मॉडल विद्यालयों का निर्माण 50 बीघा जमीन पर होगा। इन विद्यालयों में पहली से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को अंग्रेजी, हिंदी माध्यमों से पढ़ाई करवाई जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से जिला हमीरपुर के पांच विधानसभा क्षेत्रों बड़सर, हमीरपुर, सुजानपुर, भोरंज और नादौन में विद्यालय के लिए भूमि का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बीडी शर्मा ने कहा कि सरकार के जिलाभर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मॉडल विद्यालय खोलने के आदेश प्राप्त हुए हैं। भूमि का सर्वे किया जा रहा है। सोमवार को प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र नादौन में विद्यालय भूमि का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed