फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   mneesha become the prisident

बीएससी पांचवें सेमेस्टर से मनीषा बनी सीएसए की प्रधान

Fri, 13 Sep 2019 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के राजकीय महाविद्यालय भोरंज में केंद्रीय छात्र परिषद का गठन लिंगदोह समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया। केंद्रीय छात्र परिषद का मनोनयन मेरिट आधार पर किया गया। केंद्रीय छात्र परिषद के अध्यक्ष पद पर मनीषा ठाकुर बीएससी पांचवां सेमेस्टर, उपाध्यक्ष शिखा बीकॉम पांचवां सेमेस्टर, सचिव जयपाल बीए प्रथम वर्ष तथा संयुक्त सचिव के पद पर अमन कुमार बीसीए प्रथम सेमेस्टर का चयन हुआ। इसके अतिरिक्त विभिन्न कक्षाओं की कक्षा प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय भोरंज में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत भाषण एवं काव्य पाठ का भी आयोजन किया। समारोह में विभिन्न प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे तथा हिंदी भाषा के उन्नयन तथा विकास के प्रति अपनी भूमिका निभाने का प्रण लिया। हिंदी भाषा के स्वरूप पर महाविद्यालय में विभिन्न आचार्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य प्रो. विजय कौंडल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति विकास तथा पहचान उसकी भाषा पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed