फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MLA inaugurated the building of community center and Anganwadi center

Hamirpur (Himachal) News: विधायक ने सामुदायिक केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का किया लोकार्पण

Sun, 06 Jul 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated the building of community center and Anganwadi center
नंधन पंचायत में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करते विधायक सुरेश कुमार। जनसंपर्क विभाग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाहू (हमीरपुर)। विधायक सुरेश कुमार ने कड़ोहता पंचायत के गाहरी-बखौटा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन और नंधन में सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण किया। इससे पहले कड़ोहता पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का हार पहनाकर स्वागत किया।
विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को बुनियादी शिक्षा देने के साथ संस्कारवान बनाने में भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र भवन के निर्माण के लिए भूमि दान देने वाले लौका राम, देशराज और अमृृत लाल का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से विकास कार्य पूर्ण होते हैं।
विज्ञापन

भोरंज विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार 155 बच्चों ने वोर्ड की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लिए हैं और 12 मेधावी छात्रो ने प्रदेश की मेरिट में पहले 10 स्थान में भोरंज का नाम दर्ज किया है। पटटा-लदरौर की पानी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने 90 करोड़ 58 लाख रुपये से नई पेयजल योजना स्वीकृत की है। इसका जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि बखौटा में 300 मीटर सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, बाकि 300 मीटर के कार्य को भी शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed