फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MLA Ashish Sharma honored 326 ex-servicemen and 38 women's organizations.

Hamirpur (Himachal) News: विधायक आशीष शर्मा ने 326 पूर्व सैनिक और 38 महिला मंडल किए सम्मानित

Mon, 06 Apr 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 06 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
MLA Ashish Sharma honored 326 ex-servicemen and 38 women's organizations.
विधायक आशीष शर्मा महिला मंडल सदस्यों को सम्मानित करते हुए। स्रोत : जागरूक
हमीरपुर। भाजपा मंडल ग्रामीण हमीरपुर ने रविवार को ग्राम पंचायत चौकी कनकरी के रिहाला मैदान में पूर्व सैनिक एवं महिला मंडल सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विधायक सदर आशीष शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक ने ग्राम पंचायत चौकी कनकरी, ताल, डिडवीं टिक्कर और साहनवीं के 326 पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों और 38 महिला मंडलों को अपनी ओर से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल ग्रामीण के अध्यक्ष जसवीर सिंह ने की और कर्नल मोतीराम भारद्वाज बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले सैनिकों को सम्मान देना और आप सभी से लगातार संपर्क में रहना है। सैनिक कभी पूर्व नहीं होता है वह हमेशा सैनिक ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति के बाद भी यह सैनिक समाज के उत्थान के लिए लगातार लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को हर माह पंद्रह सौ देने के बहाने खूब ठगा, लेकिन फिर भी हमीरपुर की जनता सरकार के बहकावे में नहीं आई और मुझे अपना आशीर्वाद दिया।

कर्मचारियों के वेतन पर डाका डाला गया है। पूर्व कर्मचारियों को डीए, एरियर नहीं मिल रहा है। लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस कांग्रेस सरकार ने गरीब जनता के साथ धोखा किया है। मित्रों पर सरकार मेहरबान है, लेकिन जनता के लिए सरकार का खजाना खाली है।
उन्होंने कहा कि ताल पंचायत में 29.20 लाख, बारह सोलर लाइट्स, नौ बेंच, चौकी कनकरी में 15.38 लाख, आठ बेंच, सात सोलर लाइट, साहनवीं पंचायत में पुल के लिए 23 लाख जारी कर दिए गए हैं। इस पंचायत में 30 लाख रुपये 24 सोलर लाइट्स, 22 बेंच, टिक्कर पंचायत में 18 लाख रुपये विधायक निधि से जारी कर विकास कार्य करवाए हैं।

उन्होंने चारों पंचायतों के लिए 40 और सोलर लाइटें भी स्वीकृत कीं। कार्यक्रम में भगेटु पंचायत के पूर्व प्रधान अजय चंदेल ने सभी महिला मंडलों को अपनी ओर से 22 लीटर के प्रेशर कुकर भेंट किए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह, मंडल पदाधिकारी ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक आशीष शर्मा महिला मंडल सदस्यों को सम्मानित करते हुए। स्रोत : जागरूक

विधायक आशीष शर्मा महिला मंडल सदस्यों को सम्मानित करते हुए। स्रोत : जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed