{"_id":"66aa46ea3886bef37e03189e","slug":"missing-youth-not-found-even-after-five-days-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-132599-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पांच दिन बाद भी नहीं मिला लापता युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पांच दिन बाद भी नहीं मिला लापता युवक
विज्ञापन
ब्यास किनारे स्थित पंप हाउस के पास मिला था युवक का मोबाइल
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन के निकट ब्यास नदी किनारे स्थित पंप हाउस के पास पांच दिन से लापता युवक का बुधवार शाम तक कोई पता नहीं चला है। कयास लगाया जा रहा है कि युवक ने यहां से पानी में छलांग लगा दी है। एनडीआरएफ की टीम ने लगातार सर्च अभियान चला रखा है परंतु पानी की मात्रा अधिक होने और वर्षा के कारण नदी में बह कर आ रही गाद के चलते सर्च अभियान में दिक्कत आ रही है। टीम के गोताखोर लगातार पानी में युवक की तलाश कर रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस की टीम भी लगातार युवक की तलाश में जुटी है। युवक मोहित (32) पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव जवार तहसील अंब अमतर में ही अपने माता-पिता के साथ किराये के घर में रहता है। उसके पिता सरकारी कर्मचारी हैं तथा नादौन के ही एक कार्यालय में कार्यरत हैं। मोहित ने किसी बात को लेकर पहले अपने माता-पिता के साथ झगड़ा किया तथा आत्महत्या की धमकी देने लगा। इसके बाद देर रात जब परिजन सो रहे थे तो वह अपनी बाइक पर सवार होकर पंप हाउस के पास पहुंचा और इससे थोड़ा पीछे ही बाइक खड़ी करके पंप हाउस के पास पहुंच गया। जहां नदी किनारे गीले रेत के ऊपर पैरों के निशान भी मिले हैं जबकि उसका मोबाइल पास ही एक पत्थर पर रखा हुआ पाया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ की टीम भी पानी में युवक की तलाश में जुटी है।