{"_id":"67685e711ca46887150dd0b4","slug":"missing-womans-body-found-in-a-well-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-144000-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लापता महिला का कुएं में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लापता महिला का कुएं में मिला शव
Mon, 23 Dec 2024 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत लापता महिला का शव रविवार को घर से दो किलोमीटर दूर स्थित कुएं में मिला है। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत डूबने से बताई जा रही है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 36 वर्षीय कुमारी वंदना निवासी गांव घुलेरा,तहसील टौणी देवी मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। यह 17 दिसंबर को दोपहर एक बजे से घर में बिना बताए कहीं चली गई थी।
महिला के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस थाना भोरंज में दी। पुलिस ने महिला को ढूंढने के लिए सर्च टीम बनाई और तलाश शुरू कर दी। वहीं, रविवार को गांववासियों ने पुलिस को महिला का शव कुएं में देखे जाने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
शव का हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। उधर, एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि लापता महिला का शव कुएं में मिला है। आगामी छानबीन जारी है। संवाद