फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Miscreants cut four white sandalwood trees from the courtyard of the house in Hiranagar.

Hamirpur (Himachal) News: हीरानगर में घर के आंगन से शातिरों ने सफेद चंदन के चार पेड़ काटे

Wed, 20 Aug 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 20 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Miscreants cut four white sandalwood trees from the courtyard of the house in Hiranagar.
एनआइटी हमीरपुर में काटे गए सफेद चंदन के पेड़ का ठूंठ। संवाद।
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के हीरानगर में एक ही रात में दो घरों में सफेद चंदन के चार पेड़ काटे गए हैं। शातिरों ने रात के अंधेरे में पेड़ों की चोरी को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

चोरी से काटे इन पेड़ों की कीमत लाखों रुपये है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। खास बात यह है कि यह चोरी घरों के नजदीक से हुई है। घर के आंगन में ही यह पेड़ लगे हुए थे। ऐसे में पुलिस ने अगल-बगल में लगे सीसीटीवी कैमरों काे भी खंगाला है, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इससे पहले पिछले सप्ताह भी अणु और गौड़ा में चंदन के पेड़ चोरी होने की वारदात सामने आ चुकी है। हीरानगर में राजेंद्र और ओपी अत्री के घर 25 से 30 साल के यह पेड़ चुराए गए हैं। राजेन्द्र सिंह ने बताया कि काफी सालों से चंदन के पेड़ों की सेवा कर उन्हें बड़ा किया था, लेकिन बीती सोमवार रात को कोई पेड़ काटकर ले गया। सुबह पड़ोसियों का फोन आया कि आपके आंगन में एक पेड़ रात को गिर गया है, जिस पर आकर देखा तो इस पेड़ को आरी के माध्यम से काटकर कोई ले गया था।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे घर के मालिक ओम प्रकाश अत्री ने बताया कि अभी तक पुलिस की जांच में कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने मामले में पुलिस और वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। गौर हो कि पिछले सप्ताह एनआईटी और गौड़ा क्षेत्र में चंदन के चार पेड़ काटे गए थे। इस प्रकार शातिरों ने एक सप्ताह के भीतर सात पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई है। वन विभाग के डीएफओ अंकित कुमार ने कहा कि वन विभाग की ओर से रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। इन पेड़ के मालिकों ने पुलिस को भी मामले की सूचना दी है। काटे गए पेड़ों की लकड़ी की तस्करी को रोकने के लिए नाकेबंदी की गई है।

एनआइटी हमीरपुर में काटे गए सफेद चंदन के पेड़ का ठूंठ। संवाद।

एनआइटी हमीरपुर में काटे गए सफेद चंदन के पेड़ का ठूंठ। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed