{"_id":"5e4555ae8ebc3ee5aa279d16","slug":"minor-girl-birth-child-hamirpur-hp-news-sml324204142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शादी का झांसा देकर पहले एक युवक नाबालिग को भगा ले गया और गर्भवती होने पर उसे वापस उसके परिजनों के पास छोड़ गया। नाबालिग ने बुधवार रात को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बेटे को जन्म दिया है। बेटा और मां दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, महिला पुलिस थाना हमीरपुर में नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।
12 फरवरी को उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह वर्तमान में जिला हमीरपुर के एक गांव में रह रहा है। उसकी तीन लड़कियां हैं, जिनमें से दो की शादी कर दी है। तीसरी लड़की उसके साथ रहती है। पिछले साल अक्तूबर माह में वह दिहाड़ी लगाने गया हुआ था। जब शाम को घर पहुंचा तो लड़की घर पर नहीं थी। बाद में पता चला कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला लड़का जिसका नाम रामपूत है, ने उसकी लड़की से शादी कर ली है। करीब 2-3 माह पहले उसकी लड़की रात के समय उसके पास आई और बताया कि रामपूत जो उत्तर प्रदेश का निवासी है, उसे क्वार्टर से शादी करने की नीयत से भगा कर ले गया था और इन्होंने शादी कर ली है तथा उसके पेट में उसका बच्चा है। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। अभी पीड़ित के बयान नहीं हो पाए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी का कहना है कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366, 376 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।