फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kangra emerges winner in table tennis and chess.

Hamirpur (Himachal) News: टेबल टेनिस और शतरंज में कांगड़ा बना विजेता

Thu, 15 Oct 2026 02:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 15 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Kangra emerges winner in table tennis and chess.
हमीरपुर स्कूल  अंडर-19 छात्र इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान ताइक्वांडो में दमखम दिखाते खिलाड
हमीरपुर। राजकीय आदर्श मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में बुधवार को अंडर-19 छात्र इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन टेबल टेनिस में कांगड़ा ने मंडी और शतरंज में कांगड़ा ने हमीरपुर को हराया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो के 51 किलोग्राम भार वर्ग में कांगड़ा के अनुज ने कुल्लू के आर्यन और शिमला के ओजश ने चंबा के रक्षित को पराजित किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर की प्रधानाचार्य इंजीनियर नैना लखनपाल मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेलों में करिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 12 जिलों के 198 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल टेनिस के मुकाबले हिम अकादमी विकासनगर में, जबकि ताइक्वांडो और शतरंज के मुकाबले हमीरपुर स्कूल परिसर में करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर सुरजीत यादव, सुरजीत ठाकुर, प्रवीण पठानिया और पूनम चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed