{"_id":"5e6139ed8ebc3eebb2345475","slug":"mining-place-on-sail-hamirpur-hp-news-sml3266641117","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 में से 13 खनन पट्टे 4.59 करोड़ में नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 में से 13 खनन पट्टे 4.59 करोड़ में नीलाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले की खड्डों में सरकारी भूमि के 14 खनन पट्टों की नीलामी प्रक्रिया वीरवार को बचत भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त उपायुक्त रतन गौतम ने की। इस दौरान संजय शर्मा भू वैज्ञानिक शिमला, नीरज भोगल अधिशाषी अभियंता आईपीएच हमीरपुर, विजय चौधरी महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर तथा खनन अधिकारी हमीरपुर हरविंदर सिंह समिति के सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।
14 पट्टों की नीलामी के दौरान 13 स्थलों को प्रति वर्ष 4 करोड़ 59 लाख 83 हजार रुपये में नीलाम किया गया। जबकि, नीलामी की 25 फीसदी राशि 1 करोड़ 14 लाख 95 हजार 710 रुपये सिक्योरिटी राशि के रूप में एकत्रित की गई। इन 14 क्षेत्रों में से उच्चतम तीन बिड को टेंडर के माध्यम से जबकि 10 उच्चतम बिड्स को खुली नीलामी से करने का निर्णय लिया गया। शुक्कर खड्ड (चौकी) के लिए अस्थायी उच्चतम सफल बोलीदाता के रूप में संजय चौहान ने 1 करोड़ रुपये जबकि अस्थायी न्यूनतम सफल बोलीदाता के रूप में सुभाष चंद ने न्यूनतम 8 लाख 90 हजार की राशि पेश की। मान खड्ड के एक स्थल की बहुत ही कम राशि की बोली होने के कारण नीलाम नहीं हो पाई। इस एक स्थल की नीलामी को जिला हमीरपुर में होने वाली नीलामी के अगले चरण में प्रस्तावित किया गया है।