फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Migrants can make ration card even without e-shram list: Sharma

ई-श्रम सूची के बिना भी राशन कार्ड बनवा सकते हैं प्रवासी : शर्मा

Sun, 01 Sep 2024 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। जिन प्रवासियों का नाम ई-श्रम सूची में अभी तक नहीं है, वह भी अपना राशनकार्ड बनवा सकते हैं। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों 22 प्रवासियों ने नादौन में राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था। उनमें से भी 15 के नाम ई-श्रम सूची में नहीं थे, परंतु आवश्यक प्रक्रिया के बाद उनका सूची में पंजीकरण करवाकर राशन कार्ड बना दिया गया है। शर्मा ने कहा कि आवश्यक तौर पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यहां राशन कार्ड बनवाने वाले प्रवासी का देश के किसी अन्य स्थान पर कोई राशन कार्ड नहीं होना चाहिए। प्रवासी को यहां अपने निवास स्थान से संबंधित पंचायत प्रतिनिधि से अपने यहां रहने का सत्यापन आवश्यक है। यदि पंचायत प्रतिनिधि उनके रहने का सत्यापन नहीं कर रहे हैं तो इसकी शिकायत जिला पंचायत अधिकारी से की जा सकती है। पंचायत प्रतिनिधि इससे मना नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सत्यापन के लिए प्रवासी के ठेकेदार या उसके किराए के घर के मालिक से भी प्रवासी के बारे में लिखवा कर ले सकते हैं। अदालत के आदेशों की अवहेलना नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed