फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Migrant women blew 16 thousand rupees from ex-servicemen's bag

प्रवासी महिलाओं ने पूर्व सैनिक के बैग से उड़ाए 16 हजार रुपये

Fri, 27 Aug 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Migrant women blew 16 thousand rupees from ex-servicemen's bag
Migrant women blew 16 thousand rupees from ex-servicemen's bag
हमीरपुर। बाहरी राज्यों की तर्ज पर हमीरपुर में भी प्रवासी महिलाओं का एक गिरोह चोरी के मामलों में सक्रिय हो गया है। टौणीदेवी तहसील के साथ लगते गांव पौहंज के रहने वाले पूर्व सैनिक रोशन लाल पुत्र रघुनाथ इन महिलाओं की ठगी के शिकार हो गए। दरअसल पूर्व सैनिक रोशन लाल वीरवार को हमीरपुर स्थित सीएसडी कैंटीन से सामान खरीदने पहुंचे थे। उन्होंने गांधी चौक स्थित बैंक के एटीएम से 18 हजार रुपये निकाले थे।
विज्ञापन

पैसे निकालने के बाद रोशन लाल गांधी चौक स्थित एक इलेक्ट्रिकल की दुकान पर कुछ सामान खरीदने पहुंचे, लेकिन गांधी चौक स्थित एटीएम से पैसे निकालते समय कुछ प्रवासी महिलाएं वहां खड़ी थीं, जो बाद में रोशन लाल के पीछे-पीछे चल रही थीं। रोशन लाल ने दुकान पर पहुंचने के बाद अपना बैग जिसमें रुपये डाले हुए थे, उसे एक टेबल पर रख दिया और सामान देखने लग पड़े।
विज्ञापन

ऐसे में पीछे से आई तीन महिलाओं में से दो महिलाएं भी सामान देखने लगी और उन्होंने दुकानदार को अपनी बातों में उलझा दिया। जबकि, तीसरी महिला ने पूर्व सैनिक के बैग से पैसे निकाल लिए। इसके बाद तीनों महिलाएं वहां से गायब हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोशन लाल ने बताया कि जब वह अपने घर पहुंचे तो बैग चेक किया, लेकिन बैग में महज दो हजार रुपये जो अलग रखे हुए थे, वे ही बैग में थे। जबकि 16 हजार रुपये गायब पाए गए। इसके बाद वह शुक्रवार को गांधी चौक स्थित इलेक्ट्रिकल की दुकान पर पहुंचे। जब सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो प्रवासी महिला बैग से पैसे निकालते हुए पाई गई। इसके बाद पूर्व सैनिक ने हमीरपुर पुलिस थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। उधर, एसएचओ हमीरपुर निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed