फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Under-14 players learned the tricks of the game

Hamirpur (Himachal) News: अंडर-14 खिलाड़ियों ने सीखे खेल के गुर

Fri, 30 Oct 2026 04:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 30 Oct 2026 04:57 AM IST
विज्ञापन
Under-14 players learned the tricks of the game
स्वाहल स्कूल में जिला स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रशिक्षण शिविर में शतरंत खेलता खिलाड़ी। संवाद
स्वाहल में तीन दिवसीय शिविर संपन्न, 61 खिलाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

बिलासपुर और चौपाल में होंगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल में अंडर-14 छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वीरवार को संपन्न हुआ। इसमें 61 खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज, बास्केटबॉल, योग और कुराश का प्रशिक्षण लिया।
प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि शिविर में खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों के नियमों और तकनीकों की जानकारी दी गई। एथलेटिक्स में दौड़ और कूद, बैडमिंटन में सर्विस व शॉट, शतरंज में चाल और रणनीति तथा बास्केटबॉल में ड्रिब्लिंग व पास देने का अभ्यास करवाया गया। वहीं, योग में आसन और शारीरिक संतुलन तथा कुराश में पकड़ बनाने, संतुलन बनाए रखने और दांव लगाने की तकनीकें सिखाई गईं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज और बास्केटबॉल की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक बिलासपुर में होंगी। वहीं, योग और कुराश की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक शिमला जिले के चौपाल में आयोजित की जाएंगी। चौपाल में 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक छात्र वर्ग और एक से दो नवंबर तक छात्राएं भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed