{"_id":"6ae32b2f2eded3f3d90cc9dd","slug":"markets-will-be-decked-out-with-indigenous-products-for-diwali-with-women-handling-the-sales-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-213755-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दिवाली पर स्वदेशी उत्पादों से सजेंगे बाजार, महिलाएं करेंगी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दिवाली पर स्वदेशी उत्पादों से सजेंगे बाजार, महिलाएं करेंगी बिक्री
Fri, 30 Oct 2026 04:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 30 Oct 2026 04:46 AM IST
विज्ञापन
जिला और ब्लॉक स्तर पर लगेंगी प्रदर्शनियां, डीआरडीए आवंटित करेगा स्टाल
पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा कारोबार बढ़ाने का अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। दिवाली पर्व पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्वदेशी उत्पादों की बिक्री कर सकेंगी। इसके लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के माध्यम से महिलाओं को स्टाल आवंटित किए जाएंगे। इससे उन्हें अपने उत्पादों की बिक्री के लिए मंच मिलेगा और कारोबार बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा।
प्रदर्शनी में महिलाएं अपने हाथों से तैयार किए गए विभिन्न स्वदेशी उत्पाद बिक्री के लिए रख सकेंगी। दिवाली के दौरान खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने से महिलाओं को उत्पादों की बिक्री में मदद मिलेगी। पहल का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाना है। जिला और ब्लॉक स्तर पर स्टाल मिलने से महिलाएं सीधे ग्राहकों तक अपने उत्पाद पहुंचा सकेंगी। वर्तमान में जिलेभर से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं घर से कारोबार का संचालन कर रही हैं। ऐसे में बाजार तक सामान पहुंचाने में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।महिलाओं की सुविधा को लेकर अब विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाने का निर्णय लिया गया है।
कोट
-महिलाओं की सुविधा को लेकर डीआरडीए की ओर से स्टाल आवंटित किए जाएंगे ताकि दिवाली पर्व पर महिलाएं बाजार में आकर कारोबार संचालन कर सके।-अस्मिता ठाकुर, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी डीआरडीए