फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Migrant dies under suspicious circumstances in Khorad of Gram Panchayat Gois

Hamirpur (Himachal) News: ग्राम पंचायत गोईस के खोरड़ में प्रवासी की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 31 Oct 2023 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोईस के खोरड़ में प्रवासी श्रवण कुमार (35) निवासी समस्तीपुर बिहार की मंगलवार तड़के संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन उसे अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया और इसकी सूचना पुलिस चौकी गलोड़ को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। डॉ. मोहित नेे कहा कि यह व्यक्ति शराब का आदी था और पिछले नौ दस दिन से शराब पी रहा था। इसके चलते इसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उधर, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौत के कारणों का पता रिपोर्ट के आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed