{"_id":"690cf0f4841a6764f9068a98","slug":"message-of-drug-prevention-given-through-drama-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-172558-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नाटक के माध्यम से नशा निवारण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नाटक के माध्यम से नशा निवारण का दिया संदेश
Fri, 07 Nov 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर स्कूल में वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
- फोटो : संवाद
सुजानपुर(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने पंजाबी गिद्दा, पहाड़ी नाटी, सरस्वती वंदना, लोक नृत्य, भांगड़ा सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रत प्रस्तुत खूब वाहवाही लूटी।
वहीं, बारहवीं कक्षा के अनिकेत भारद्वाज के सहयोगियों ने नशे के बढ़ते प्रचलन पर नाटक प्रस्तुत कर नशा निवारण का संदेश दिया। समारोह में विधायक कैप्टन रंजीत सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेना चाहिए। पढ़ाई से हमें शिक्षा मिलती है। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद से हमारा मानसिक व शारीरिक विकास होता है।
मुख्यातिथि व विशेष अतिथियों ने विद्यार्थियों के कार्यक्रमों को खूब सराहा। स्कूल प्रधानाचार्य सीमा ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर का ब्योरा प्रस्तुत किया। समारोह के अंत में अकादमिक, खेलों में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रतन चंद, स्कूल के प्रवक्ता प्रधान सिंह आदि मौजूद रहे।