फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Meritorious students honored at Little Angel Model High School, Lohara

Hamirpur (Himachal) News: लिटल एंजल मॉडल हाई स्कूल लोहरा में नवाजे मेधावी

Mon, 15 Dec 2025 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 15 Dec 2025 05:33 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। लिटल एंजल मॉडल हाई स्कूल लोहरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राघव पठानिया मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। जबकि विशेष अतिथियों में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओपी चौधरी, समाजसेवी डॉ. वनीत पराशर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। समारोह के दौरान शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि एवं विशेष अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं से नशे से दूर रहने, शिक्षा को जीवन का मजबूत आधार बनाने और माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने की अपील की। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन लक्ष्मण सिंह जम्बाल, प्रधानाचार्य अजय सिंह और स्कूल एमडी इंदू जंवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed