फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Meri Policy-Mere Haath campaign starts from tomorrow, will run till March 15

Hamirpur (Himachal) News: कल से मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ अभियान शुरू, 15 मार्च तक चलेगा

Fri, 31 Jan 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 31 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिला हमीरपुर में भी एक फरवरी से 15 मार्च तक मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ अभियान चलाया जाएगा। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. शशिपाल अत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत तहसील सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला में किसानों को फसल बीमा योजना की पॉलिसी के दस्तावेज वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पीएमएफबीवाई में नामांकित किसानों को ग्राम और पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों के माध्यम से फसल बीमा पॉलिसियों की हार्ड कॉपी वितरित की जाएंगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य योजना के तहत नामांकित सभी ऋणी और गैर-ऋणी किसानों तक पहुंचना एवं उन्हें फसल बीमा के बारे में जागरूक करना, प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना और उनकी आय को सुनिश्चित करना है, ताकि वे अपने कृषि कार्य को सुचारू ढंग से जारी रख सकें।
विज्ञापन

इस योजना के तहत सरकार की ओर से अधिसूचित खरीफ और रबी की फसल उगाने वाले बटाईदारों और काश्तकारों सहित सभी किसान अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। बैंक या अन्य वित्तीय संस्थाओं से ऋण लेने वाले किसानों का स्वत: ही बीमा कर दिया जाता है। जबकि, अन्य पात्र किसान अपना फोटो, पहचान पत्र, आधार कार्ड और अपनी भूमि के कागजात सहित बीमा कंपनी या नजदीकी लोकमित्र केंद्र, बैंक या ऑनलाइन माध्यम से अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी प्रकार के परामर्श के लिए जिला स्तर पर कृषि उपनिदेशक कार्यालय तथा खंड स्तर पर कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। वर्तमान में रबी सीजन के लिए जिले के किसानों की गेहूं की फसल के बीमे के लिए प्रति कनाल 36 रुपये प्रीमियम निर्धारित किया गया था, जिसकी अंतिम तिथि 15 जनवरी थी। इसके तहत जिले के लगभग 24,716 किसानों की फसल का बीमा किया गया है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि वह इस योजना का लाभ उठाने के लिए बीमा कंपनी क्षेमा जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के जिला पर्यवेक्षक संदीप कुमार से या टॉल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed