फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mehak in speech competition, Diya first in poetry recitation

Hamirpur (Himachal) News: भाषण प्रतियोगिता में महक , कविता पाठन में दीया प्रथम

Fri, 15 Sep 2023 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 15 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर के शिक्षण संस्थानों में वीरवार को हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और हिंदी का महत्व बताया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में हिंदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्राचार्य प्रो. विजय कौंडल ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा की मधुरता एवं वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। भाषण प्रतियोगिता में महक प्रथम, वैष्णवी द्वितीय, रितिक तृतीय, कविता पाठन प्रतियोगिता में दीया प्रथम, मधु द्वितीय, स्मृति वर्मा तृतीय, व्याकरण वृक्ष प्रतियोगिता में कामिनी प्रथम, शालू द्वितीय, दीया चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. विजय कौंडल, डॉ. अमरजीत लाल, डॉ. जीआर कटोच, डॉ. जीसी राणा, प्रो. प्रकाश ठाकुर, डॉ. संगीता सिंह सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसी क्रम में हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजुकेशन रामनगर में वीरवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इसमें डीएलएड के प्रशिक्षु अध्यापकों ने भाग लिया। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर कॉलेज में दोहा गायन और कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इनके माध्यम से प्रशिक्षुओं ने हिंदी भाषा के महत्व को उजागर किया। बाल गुरुकुल पब्लिक स्कूल कांगू, द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगस, राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोटला, लिली लिटिल फ्लावर स्कूल बाड़ी रंगस, राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय भोटा, डीएवी पब्लिक स्कूल भड़ोली, लेफ्टिनेंट नरैण मेमोरियल पब्लिक स्कूल घड़ोह, साईं विजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी, डीडीएम साईं कॉलेज ऑफ एजुकेशन कल्लर जलाड़ी, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर, त्रिशा काॅलेज, उदिषा पब्लिक स्कूल कलोह उटपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी, एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, केंद्रीय विद्यालय नादौन, एसडीएम स्कूल बड़ा, राजकीय महाविद्यालय नादौन, राजकीय महाविद्यालय बड़सर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक माध्यमिक पाठशाला नादौन, राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में हिंदी पखवाड़ा और हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने हिंदी भाषा में भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता तथा दोहा गायन प्रतियोगिता, सुलेख, चित्रकारी और नारा लेखन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed