फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mega agriculture credit outreach program will be held on 11th in Banaal

Hamirpur (Himachal) News: बनाल में 11 को होगा मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम

Wed, 09 Jul 2025 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 09 Jul 2025 05:44 AM IST
विज्ञापन
मौके पर ही मंजूर होंगे ऋण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पंजाब नेशनल बैंक का हमीरपुर मंडल कार्यालय 11 जुलाई को विकास खंड सुजानपुर की बनाल पंचायत में मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन करवाएगा।
कार्यक्रम में किसानों-बागवानों को विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (एआईएफ), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (पीएमएफएमई), स्वयं सहायता समूहों और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के ऋण आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। पंजाब नेशनल बैंक के मुख्यालय दिल्ली से आए उच्च अधिकारी मौके पर ही इन आवेदकों को स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम मेें प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के आवेदन भी लिए जाएंगे और इनका तुरंत नामांकन भी कर दिया जाएगा। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय के प्रमुख नीरज कुमार आनंद ने सुजानपुर क्षेत्र के लोगों से इस मेगा एग्रीकल्चर आउटरीच कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed