{"_id":"5f9707958ebc3e9bbe7138c7","slug":"meeting-hamirpur-hp-news-sml349622999","type":"story","status":"publish","title_hn":"बमसन पंचायत समिति विकास कार्यों पर खर्च करेगी 35 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बमसन पंचायत समिति विकास कार्यों पर खर्च करेगी 35 लाख
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायत समिति बमसन, टौणी देवी क्षेत्र के विकास कार्यो पर 15वें वित्तायोग के तहत 35 लाख रुपये की राशि खर्च करेगी। इसके लिए विभिन्न वार्डों को विकास कार्यों के लिए राशि आवंटित कर दी गई है। पंचायत समिति बमसन की बैठक सोमवार को समिति सभागार टौणी देवी में अध्यक्ष सुभाष चंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें खंड विकास अधिकारी रमेश चंद के साथ अन्य नेे भाग लिया। इस दौरान विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन सचिव व पंचायत निरीक्षक सुरेश धीमान ने किया। 15वें वित्तायोग की पहली बार समिति को 35 लाख रुपये की राशि मिली है। जो समिति के सभी 23 सदस्यों को वितरित की गई। प्रत्येक सदस्य को आबादी के अनुसार राशि प्रदान की गई है।
इसी राशि से पांच लाख रुपये सभी सदस्यों ने संसाधन केंद्र के निर्माण के लिए प्रदान किए ताकि चुनाव के दौरान गणना में इस कक्ष की सुविधा मिल सके। इसके साथ ही सदस्यों ने अपने वार्ड की समस्याओं को रखा। टौणी देवी में लगभग एक करोड़ रुपये से बनने वालेे बीडीसी के बहुद्देशीय भवन के कार्य में तेजी लाने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान अध्यक्ष सुभाष चंद ने सदस्यों को पांच वर्ष का बेहतर कार्यकाल पूरा करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों ने विकास कार्यों के लिए अब तक अपना पूरा सहयोग प्रदान किया है। बीडीओ रमेश चंद ने भी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। बैठक में उपाध्यक्ष त्रिशला देेवी, सदस्य आशा, राकेश, माधुरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।