फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Medicines reached the AYUSH department

Hamirpur (Himachal) News: आयुष विभाग के पास पहुंचीं औषधियां

Sun, 14 Dec 2025 05:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 14 Dec 2025 05:15 AM IST
विज्ञापन
जल्द आयुष स्वास्थ्य केंद्रों के लिए शुरू होगा वितरण, मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला आयुष विभाग के पास 12 प्रकार की औषधियों पहुंच गई हैं। जल्द ही आयुष स्वास्थ्य केंद्रों के लिए इनका वितरण शुरू कर दिया जाएगा। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। जिला आयुष विभाग को करीब 126 प्रकार की आयुर्वेदिक औषधियां मिलना प्रस्तावित हैं। लेकिन वर्तमान में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में जरूरी औषधियों का करीब 80 फीसदी स्टॉक खत्म हो चुका है। इसके चलते मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कई महीनों से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों का नया स्टॉक ही नहीं पहुंच पाया है। दवाइयों की जितनी मात्रा थी, वह भी धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। इस कारण बाजार से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदना मरीजों की मजबूरी बन गया है। जिले में आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर, आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू, आयुर्वेदिक अस्पताल कढियार, आयुर्वेदिक अस्पताल बिझड़ी सहित 70 से अधिक स्वास्थ्य संस्थान हैं।
विज्ञापन

यहां पर काफी संख्या में रोजाना ओपीडी रहती है। आयुष विभाग की तरफ से दवाइयों की आपूर्ति जिला स्तर पर आयुर्वेद विभाग की ओर से की जाती है। इसके बाद दवाइयों का वितरण आयुर्वेदिक अस्पताल और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों को किया जाता है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृज नंदन शर्मा ने बताया कि 12 प्रकार की औषधियां मिल गई हैं। जब पूरी औषधियां मिल जाएंगी, तब आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में इसका वितरण शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि सप्ताह भर में पूरी औषधियां मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed