फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Medical store records will be examined

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल स्टोर के रिकाॅर्ड की होगी जांच

Thu, 24 Oct 2024 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सिविल सप्लाई के एक और चार निजी मेडिकल स्टोर के रिकाॅर्ड की जांच होगी। सिविल सप्लाई के स्टोर की नियमित जांच हो रही है लेकिन निजी मेडिकल स्टोर की जांच को बीते दिनों जीवन रक्षक दवाइयों के नशे के रूप में प्रयोग किए जाने के मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है। बीते माह जिला मुख्यालय में कुछ युवकों को जीवनरक्षक दवाओं को नशे के रूप में प्रयोग किए जाने के वायरल वीडियाे के बाद कई मेडिकल स्टोर को जांच के दायरे में लिया गया था। इन मेडिकल स्टोर में जांच के लिए नोटिस भी जारी किए गए थे। कई मेडिकल स्टोर के रिकाॅर्ड में अनियमितताएं पाई गई हैं। सिविल सप्लाई के रिकाॅर्ड की नियमित जांच हो रही है। जबकि, निजी मेडिकल स्टोर की जांच को नशीली दवाओं के मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है। जांच के लिए यह चर्चा भी जोरों पर है कि यह मेडिकल स्टोर बंद रखे जाएंगे, हालांकि विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मामले में ड्रग इंस्पेक्टर हमीरपुर दिनेश गौतम का कहना है कि नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed