फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Medical College receives 170 new oxygen regulators, supply to improve

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज को मिले 170 नए ऑक्सीजन रेगुलेटर, सुधरेगी सप्लाई

Wed, 22 Apr 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 22 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ऑक्सीजन सप्लाई प्रणाली को दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। कॉलेज को 170 नए ऑक्सीजन रेगुलेटर की खेप प्राप्त हुई है, जिससे लंबे समय से चली आ रही तकनीकी समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रोजाना कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिले से मरीज पहुंचते हैं। पुराने रेगुलेटर में पाइप सही ढंग से फिट नहीं हो पाते थे। कई बार थ्रेडिंग ठीक से नहीं चढ़ने के कारण कनेक्शन ढीला रह जाता था। इसके अलावा कुछ रेगुलेटर खुलते नहीं थे या इस्तेमाल के दौरान ऑक्सीजन लीकेज की समस्या सामने आती थी, जो मरीजों की सुरक्षा के लिहाज से चिंताजनक थी।
विज्ञापन

लगातार सामने आ रही इन खामियों को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने नए रेगुलेटर खरीदने का निर्णय लिया। नए उपकरणों के आने से अब पाइप आसानी से फिट होंगे, कनेक्शन मजबूत रहेंगे और लीकेज जैसी समस्याओं में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सुधार से न केवल स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुचारु होंगी, बल्कि मरीजों को भी अब बेहतर और सुरक्षित तरीके से ऑक्सीजन मिल सकेगी।
मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य उपकरणों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 170 नए ऑक्सीजन रेगुलेटर मिले हैं, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed