फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   medical college opd should be opened

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की ओपीडी रहेगी खुली

Tue, 24 Mar 2020 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल प्रशासन हमीरपुर ने मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ओपीडी सेवाओं में बड़ा बदलाव किया है। अब हमीरपुर अस्पताल की ओपीडी खुली रहेंगी। मंगलवार को अस्पताल में उमड़ी भीड़ के चलते यह फैसला लिया गया है। इससे पहले केवल इमरजेंसी सेवाएं ही बहाल थीं। अब आपात सेवाओं के साथ ही ओपीडी में भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लोग हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में ले सकते हैं। हालांकि, अत्यधिक संख्या में मरीजों को न आने से मना किया गया है। अगर ज्यादा जरूरी न हो तो अस्पताल न आएं। सिर्फ आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचें। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को ईएनटी, ऑर्थो, मेडिसिन, आई ओपीडी खुली रही। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी गई हैं। यहां पर मरीजों को सिर्फ आपातकालीन सेवाएं ही मिलेंगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात हैं। ऐसे में लोग उपचार के लिए यहां आने को ही तवज्जो देते हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित कई अन्य अस्पतालों में ओपीडी बंद रखने की घोषणा की है। हालांकि, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ओपीडी की सुविधा मिलती रहेगी। आपात स्थिति में लोग यहां पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकते हैं। सिर्फ आपात स्थिति में ही यह संभव हो पाएगा क्योंकि, अब पूरे हिमाचल में कर्फ्यू लग चुका है। ट्रांसपोर्ट पूरी तरह प्रतिबंधित है। अगर आप अस्पताल आते हैं तो गाड़ी की भी कई जगहों पर चेकिंग होगी। फिलहाल मरीजों की सुविधा के लिए मेडिकल कालेज एवं अस्पताल प्रबंधन ने ओपीडी की सुविधा सुचारु रखने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि ओपीडी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग सभी पुख्ता प्रबंध कर लें। पूरी सतर्कता बरतें ताकि इस वायरस की चपेट में आने से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed