फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Medical College Hamirpur got 20 specialist doctors

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को 20 विशेषज्ञ चिकित्सक मिले

Mon, 04 Apr 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज और अस्पताल हमीरपुर में 20 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इन सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपने-अपने विभागों में ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन

नवनियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों को सीनियर रेजीडेंसी के लिए तीन वर्षों के लिए यहां नियुक्त किया है। ये विशेषज्ञ मेडिसिन, सर्जरी, गायनी, ऑर्थो, मनोरोग, निश्चेतन, कम्युनिटी मेडिसिन, पैथोलॉजी, रेडियोथैरेपी, त्वचा और फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग में तैनात किए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुमन यादव ने कहा कि इससे मेडिकल कालेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं चौबीस घंटे उपलब्ध रहेंगी।
इससे हमीरपुर के अलावा साथ लगते बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा जिले के लोगों को भी सुविधा होगी। यादव ने बताया कि मेडिकल कालेज हमीरपुर में अब पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स भी शुरू किया है। जनरल मेडिसिन विभाग में डीएनबी कोर्स के लिए दो प्रशिक्षुओं ने पिछले सप्ताह ज्वाइन कर लिया है। डीएनबी कोर्स आरंभ होने से रोगियों को जनरल मेडिसिन विभाग में भी 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि मेडिकल कालेज एवं अस्पताल हमीरपुर में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार और कालेज प्रशासन कृतसंकल्प है। इस दिशा में हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed