फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Medical College gets new wheelchairs

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज को मिलीं नई व्हीलचेयर

Wed, 18 Mar 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 18 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मरीजों को टूटी व्हीलचेयर के स्थान पर नई व्हीलचेयर की सुविधा दी गई है। लंबे समय से खराब और टूटी व्हीलचेयर की समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें बदलकर करीब छह नई व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई हैं।
विज्ञापन

नई व्हीलचेयर मिलने से कॉलेज में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1500 के करीब ओपीडी होती है। यहां पर व्हीलचेयर खराब हो गई थीं। खराब व्हीलचेयर के कारण बुजुर्ग, दिव्यांग और गंभीर मरीजों को वार्ड या जांच कक्ष तक ले जाने में परेशानी होती थी। कई बार मरीजों के परिजनों को काफी इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन

मरीज लंबे समय से नई व्हीलचेयर की सुविधा देने की मांग कर रहे थे। अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति को देखते हुए खराब व्हीलचेयर के स्थान पर करीब छह नई व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई हैं। अब ओपीडी, इमरजेंसी और अन्य विभागों में मरीजों को ले जाने में पहले से अधिक सुविधा मिलेगी। वहीं, मरीजों और तीमारदारों ने बताया कि नई व्हीलचेयर मिलने से अस्पताल में आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की जाती है। टूटी व्हीलचेयर के स्थान पर नहीं व्हीलचेयर दी गई है। आगे भी ऐसी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का प्रयास जारी रहेगा। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article