फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Medical and para medical staff sent on deputation called back

प्रतिनियुक्ति पर भेजे मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ के आदेश रद्द

Wed, 26 Oct 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ के प्रतिनियुक्ति आदेश रद्द कर दिए गए हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर लागू आचार संहिता के कारण जिला स्वास्थ्य विभाग ने यह आदेश पारित किए हैं, ताकि चुनाव के समय कोई मुद्दा न बनें और निष्पक्ष तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो सके।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अभी हाल ही में हमीरपुर जिला में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों भोटा, भरेड़ी और धनेटा को स्तरोन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया था। इसी तरह जिले में तीन नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुले हैं, जिसमें पीएचसी करहा, पीएचसी लंबलू और पीएचसी पंजोत शामिल हैं। अधिकतर नए स्वीकृत एवं स्तरोन्नत स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की कमी है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों में जहां पर स्टाफ की कमी है, वहां प्रतिनियुक्ति पर मेडिकल और पैरा-मेडिकल स्टाफ भेजा गया था। लेकिन अब जिला स्वास्थ्य विभाग ने इन प्रतिनियुक्ति आदेशों को रद्द कर दिया है। साथ ही सभी स्टाफ को संबंधित संस्थानों से वापस बुला लिया गया है। इस संदर्भ में सीएमओ हमीरपुर से सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को लिखित में आदेश भी जारी हो गए हैं। ताकि समय रहते सभी चिकित्सा खंडों में इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि आचार संहिता के चलते सभी प्रतिनियुक्ति आदेश रद्द कर दिए गए हैं। इस संदर्भ में खंड चिकित्सा अधिकारियों को भी अलग से लिखित में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed