{"_id":"66c5ce2027a1ac65cc0adc58","slug":"medhari-has-been-waiting-for-the-tablet-for-one-and-a-half-years-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-134013-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डेढ़ वर्ष से टैबलेट के इंतजार में मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डेढ़ वर्ष से टैबलेट के इंतजार में मेधावी
विज्ञापन
शिक्षा
जिलेभर के सत्र 2023-24 के मेधावियों को नहीं मिले टैबलेट
मेधावियों ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में किया है टॉप
बीते सत्र 2023-24 में 2022-23 के मेधावियों को बांटे गए थे मोबाइल टैबलेट
समय पर मोबाइल टैबलेट न मिलने से अभिभावकों में रोष, समय पर देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के मेधावी विद्यार्थियों को डेढ़ वर्ष बाद भी मोबाइल टैबलेट नहीं मिल पाए हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों की सूची एक वर्ष पूर्व जिला उपनिदेशक कार्यालय भेज दी गई है लेकिन विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट देने को लेकर कोई भी निर्देश जारी नहीं हुए हैं। इससे विद्यार्थियों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। अभिभावक शिक्षा विभाग से विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट देने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक टैबलेट प्रदान नहीं किए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से मोबाइल टैबलेट खरीद प्रक्रिया में देरी होने के कारण यह समस्या पेश आ रही है।
पूर्व में प्रदेश सरकार की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाते थे। बाद में मेधावी विद्यार्थियों को सरकार की ओर से मोबाइल टैबलेट देने का फैसला लिया गया है लेकिन बीते दो सत्रों से समय पर विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट प्रदान नहीं किए जा रहे हैं। अभिभावकों सुरेश कुमार, सलोचना, कांता देवी, बबली देवी, नीलम, रमेश चंद, हर्षिता आदि ने कहा कि वर्तमान में नया शैक्षणिक सत्र 2023-24 शुरू हो चुका है। विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम भी आ चुका है लेकिन अभी तक मेधावी विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने कहा कि सत्र 2022-23 के मेधावी विद्यार्थियों को भी डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद ही मोबाइल टैबलेट मिले थे। बारहवीं कक्षा के मेधावी कॉलेज में पहुंच गए हैं। कॉलेज में विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट के माध्यम से पढ़ाई करने में आसानी रहती है। उन्होंने शिक्षा विभाग से विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट प्रदान करने की मांग की है। इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कुमार कौशल ने कहा कि शिक्षा निदेशालय से मेधावी विद्यार्थियों की सूची आ गई है लेकिन अभी तक मोबाइल टैबलेट प्रदान करने के बारे में कोई भी निर्देश जारी नहीं हुए हैं।