{"_id":"5f83435c8ebc3ea360757a6e","slug":"match-hamirpur-hp-news-sml348015132","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में पन्याली-बी ने नाल्टी को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में पन्याली-बी ने नाल्टी को हराकर जीता खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शहीद भगत सिंह युवा क्लब पन्याली के सौजन्य से पन्याली में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इस मौके सेवानिवृत्त कैप्टन राजकुमार मुख्यातिथि रहे। उन्होंने युवा मंडल की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आज मोबाइल के दौर में बच्चे व युवा पीढ़ी खेलों से दूर हो रही है और नशे में फंसती जा रही है। इसलिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं, जिससे युवा वर्ग खेलों में भाग ले और नशे से दूर रहे। क्लब के सचिव अक्षय शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर की 12 टीमों ने हिस्सा लिया।
सेमीफाइनल मैचों में पन्याली-बी की टीम ने गलोड़ को और नाल्टी की टीम ने कोटला चिल्लयां को हराया। फाइनल मुकाबले में पन्याली-बी की टीम ने नाल्टी को 2-1 से हराकर मुकाबला जीता। इस मुकाबले में विजेता को 7100 रुपये और उपविजेता टीम को और 5100 रुपये व स्मृति चिन्ह दिया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पन्याली की प्रधान वीना वन्याल, उपप्रधान अमरनाथ शर्मा, वार्ड पंच सुरिंद्र, पूर्व प्रधानाचार्य आत्मा राम, राज कुमार, युवा मंडल अध्यक्ष सन्नी, सचिव अक्षय शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव सेठी, अवि, अक्षय, अरु, मीतू, अनिल शर्मा, बिट्टू, मोहन, कालिया, सुमित आदि उपस्थित रहे।