फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Massive fire in Kuhan, two cow shelters reduced to ashes

Hamirpur (Himachal) News: कूहण में भीषण आग, दो गोशालाएं राख

Tue, 09 Dec 2025 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 09 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर उपमंडल के चंगर क्षेत्र के गांव कूहण में सोमवार देर शाम भीषण आग लगने से दो गोशालाएं पूरी तरह जलकर राख हो गईं। यह गोशालाएं अशोक कुमार और मदन लाल की थी। सूचना मिलने पर सुजानपुर दमकल चौकी की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग की लपटों के बीच से गोशाला के भीतर बंधे चार दुधारू पशुओं की जान बचा ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अशोक कुमार और मदन लाल की गोशालाएं साथ-साथ बनी थीं, जिनमें अचानक आग लग गई। आग तेजी से भड़की और पूरी संरचना को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही सुजानपुर दमकल चौकी प्रभारी राकेश कुमार, गृह रक्षक रविंद्र कुमार और मनोज कुमार तुरंत फायर ब्रिगेड वाहन लेकर रवाना हुए। कूहण गांव सुजानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन


गांव तक पहुंचने के बाद टीम को घटनास्थल तक पहुंचने के लिए करीब 300 मीटर पैदल चलना पड़ा। कठिन रास्ते और भयंकर लपटों के बावजूद, दमकल कर्मियों ने बिना समय गंवाए पानी की बौछारें शुरू कीं। उन्होंने भारी धुएं और तेज आग के बीच संघर्ष करते हुए एक-एक कर चारों भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे बड़ा पशुधन का नुकसान होने से टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि टीम की तत्परता के कारण पशुओं की जान बचाई जा सकी, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों गौशालाएं पूरी तरह नष्ट हो गईं। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed