फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   mask, social distencing obeyed in marriage

दस बराती, मुंह पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के बीच हुई शादी

Tue, 19 May 2020 08:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
mask, social distencing obeyed in marriage
अवाहदेवी के साथ लगते गांव चुहाग में शादी की रस्में पूरी करते वर और वधू। - फोटो : Hamirpur-HP
अवाहदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी के साथ लगती ग्राम पंचायत चंबोह के गांव चुहाग में लॉकडाउन के चलते एक शादी समारोह सादे तरीके से हुआ। इलाके के प्रसिद्ध पहलवान स्वर्गीय प्रताप सिंह की पोती सीमा देवी पुत्री जगदीश चंद की शादी अक्षय पुत्र कुलदीप सिंह गांव व डाकघर चोलथरा तहसील सरकाघाट के साथ हुई। यह शादी पूर्व में 16 अप्रैल को होनी तय हुई थी। लेकिन, पहले लॉकडाउन के चलते शादी को स्थगित करना पड़ा। दूल्हे के पिता शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं और दुल्हन का पिता एक सेवानिवृत्त सैनिक हैं। दोनों परिवारों ने शादी को सादगी से संपन्न करवाने का निर्णय लिया। इस कार्यक्रम में दुल्हन के भाई सतीश कुमार ने घर की दीवारों और दरवाजों पर सोशल डिस्टेंस का पोस्टर चस्पां किया था, ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके। इस तरह दस बरातियों और चंद दुल्हन के रिश्तेदारों व घर के सदस्यों की उपस्थिति में जगदीश चंद के कुल पुरोहित पंडित वेद प्रकाश गर्ग ने मुंह पर मास्क लगाकर शादी संपन्न करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed