{"_id":"5e91d8a18ebc3e76b00675e1","slug":"marpeet-hamirpur-hp-news-sml330155252","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालटी में एक दर्जन युवकों ने सरेआम धुना प्रवासी युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालटी में एक दर्जन युवकों ने सरेआम धुना प्रवासी युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर से सटी ग्राम पंचायत नालटी में एक दर्जन युवकों ने एक प्रवासी मजदूर की जमकर धुनाई कर दी। प्रवासी को लात-घूसों से पीटते का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मारपीट किस बात को लेकर हुई है। हैरानी की बात तो यह है कि जिला प्रशासन और पुलिस को अभी तक इस मामले की भनक तक नहीं है। सवाल यह है कि प्रदेश भर में लॉकडाउन और कर्फ्यू है तो एक दर्जन युवकों को इकट्ठा होने की इजाजत किसने दे दी।
मारपीट करने वाले यह एक दर्जन युवक दूर से वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को भी धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक भाजपा नेता मारपीट करने वाले युवकों को समझाते और प्रवासी का बचाव करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जिला हमीरपुर के सभी प्रवेश द्वार सील हैं। जगह-जगह नाके और पुलिस की गश्त है। कर्फ्यू के दौरान घर से निकलने पर पूरी तरह प्रतिबंध है तो यह युवक कर्फ्यू तोड़ कर घर से बाहर निकल कर प्रवासियों को कैसे पीट रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रवासी युवक को पीटने के बाद आरोपी युवकों ने उसे धमकी भी दी है कि अगर उसने पुलिस में शिकायत दी तो इससे भी बुरा हाल करेंगे।
उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि कर्फ्यू के दौरान मारपीट की अभी तक पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं है। लेकिन, पुलिस अपने स्तर पर इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाएगी।